Wednesday , 10 June 2026
Home आगरा Chamber in Agra emphasized the need for improvement in Jodhpur Jhal and Sikandra Rajwah#agranews
आगरासिटी लाइव

Chamber in Agra emphasized the need for improvement in Jodhpur Jhal and Sikandra Rajwah#agranews

136

आगरालीक्स…(10 September 2021 Agra News) आगरा में चैंबर ने दिया जोधपुर झाल व सिकंदरा रजवाह में सुधार की आवश्यकता पर बल. जल संरक्षण और उसके बेहतर प्रबंधन पर मंथन

सिंचाई अधीक्षण अभियंता अपनी टीम के साथ पहुंचे चैम्बर
चैम्बर द्वारा हाल ही में आसपास के क्षेत्र में जल समस्या को लेकर किए गए जोधपुर झाल के निरीक्षण को लेकर सिंचाई अधीक्षण अभियंता तृतीय मंडल ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ शुक्रवार को चैम्बर पहुंचे. यहां जोधपुर झाल एवं सिकंदरा रजवाह में चैम्बर द्वारा भेजे गए सुधारों के प्रस्ताव पर गहन विचार मंथन हुआ. चैंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा की जल की समस्या धीरे धीरे बढ़ती जा रही है. यह बहुत ही चिंता का विषय है. इस पर शीघ्र कार्यवाही की आवश्यकता है. चैम्बर की मांग है कि जोधपुर झाल जलाशय काफी बड़ा जलाशय है. इस जलाशय में लगातार जल भराव से भू जल स्तर में सुधार के साथ पर्यावरण में काफी सुधार हो सकता है. अतः इस जलाशय में नहर के अतिरिक्त जल, जब कृषि की सिंचाई की आवश्यकता न हो, को छोड़कर इसे समय समय पर भरते रहना चाहिए. इससे जल व्यर्थ नहीं होगा और जलाशय में संरक्षित रहेगा. उन्होंने कहा कि जोधपुर झाल जलाशय में कुछ सुधारों की आवश्यकता है. इसमें धन की समस्या आड़े आने पर चैम्बर यथासंभव सहयोग करने को तत्पर है.

सिकंदरा रजवाह की मरम्मत की आवश्यकता
जलाधिकार फाउंडेशन के राजीव सक्सेना ने कहा कि जल की मुख्य स्ट्रीम सिकंदरा रजवाह की मरम्मत की आवश्यकता है. सिकंदरा रजवाह के अनुरक्षण और गेट स्ट्रक्चर को लेकर संभावनाओं पर चर्चा हुई. चेंबर बेहतर जल प्रबंधन और उपलब्ध जल के अधिकतम संरक्षण का ही पक्षधर है. जोधपुर झाल के लिए चैम्बर न तो कोई अतिरिक्त जल आवंटन की मांग कर रहा है और न कोई ऐसा काम प्रस्ताव कर रहा है जिससे कि नहरों का पानी प्रभावित हो. जो भी काम प्रस्तावित है वह भूजल स्तर में सुधार और शासन की जल संरक्षण नीति के अनुरूप है.

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जोधपुर झाल के सम्बन्ध में अधिकार सीमित हैं, किन्तु सिकंदरा रजवाह के लिए उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र सर्वेक्षण कराया जायेगा और चैम्बर के प्रस्तावों को अनुमति के लिए शासन को भेजा जायेगा. चेंबर की ओर से रबर डैम पर चिंता जताई गई तथा कहा गया कि यमुना नदी की हालत बहुत ही खराब है. नदी में बेहद प्रदूषण है. इसमें सुधार के लिए जो संभव हो किया जाना चाहिए. अधीक्षण अभियंता द्वारा बताया गया कि सिंचाई विभाग केवल उपलब्ध जल के प्रबंधन तक ही सीमित हैं और नदी में प्रदूषण आदि का कार्य अन्य सहयोगी विभागों के पास है. रबर डैम योजन के लिए 6 विभागों से क्लीयरेंस की जरुरत थी जिसमें अभी 3 विभागों -एनजीटी, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग से क्लीयरेंस नहीं मिली है. बैठक में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, सचिन सारस्वत, मयंक मित्तल जलाअधिकार फाउंडेशन के राजीव सक्सेना, तथा सिंचाई विभाग के कई सम्बंधित अधिशासी अभियंता/अधिकारी मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 10th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Special Yamuna Utsav organized at Agra’s Shri Premnidhi Ji Temple…#agranews

आगरालीक्स…स्नान यात्रा (यमुना उत्सव) में ठाकुर जी को कराया गया शीतल जल...

आगरा

Agra Live News: A grand celebration of Nandotsav was held at the Shri Thakur Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आंगन नन्द के भई बधाई, सकल ब्रजवासी दौड़े आए….प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश...

आगरा

Agra Live News: A grand theatrical production based on Dr. Hedgewar will be staged at Agra’s Sursadan on June 21…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार का महानाट्य 21 जून को....

error: Content is protected !!