नईदिल्लीलीक्स… भारत के लिए खुशखबरी है। ओलंपिक में भारत को एक स्वर्ण पदक मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। वेटलिफ्टर मीरबाई चानू…।
नईदिल्लीलीक्स(26 July 2021)… भारत के लिए खुशखबरी है। वेटलिफ्टिंग के 49 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को गोल्ड मेडल मिल सकता है।
डोपिंग का आरोप
दरअसल इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली चीन की एथलीट होहू जिहूई पर डोपिंग का आरोप है। उसकी जांच चल रही है। ओलंपिक में भाग लेने गए भारतीय समूह के मुताबिक, चीनी एथलीट जिहूई का डोपिंग टेस्ट किया जा रहा है। अगर परीक्षण में डोपिंग की शिकायत पाई गई तो उसका गोल्ड मेडल भारतीय एथलीट चानू को मिल सकता है। अभी आगे क्या होता है, इसके लिए इंतजार करना होगा। भारतीय दल इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता रहा।