Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks Char Dham Yatra started, guidelines issued
agraleaksअध्यात्मदेश दुनिया

Char Dham Yatra started, guidelines issued

190

नईदिल्लीलीक्स(18th September 2021 )…आज से शुरू हुई चार धाम यात्रा. जानिए क्या हैं नियम और कितनी रहेगी एक दिन में श्रद्धालुओं की संख्या.

आज से शुरू हुई यात्रा
कोरोना के चलते लंबे समय तक स्थगित रहने के बाद चार धाम यात्रा आज से शुरू हो गई। उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा चार धाम यात्रा पर लगी रोक हटाए जाने के एक दिन बाद ही धामी सरकार ने कोविड—19 संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने को गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

पिछले साल स्थगित कर दी थी
बता दें कि गढ़वाल में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर हर साल अप्रैल और मई में दर्शनार्थियों के लिए खुलते हैं। इन चारों तीर्थ स्थलों की यात्रा को चारधाम यात्रा कहा जाता है। गत वर्ष कोविड की वजह से यह यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित
गढ़वाल हाईकोर्ट द्वारा श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखे जाने के निर्देश के मद्देनजर राज्य सरकार ने जो गाइडलाइंस जारी की हैं, उसके अनुसार बद्रीनाथ में हर रोज एक हजार, केदारनाथ में आठ सौ, गंगोत्री में छह सौ और यमुनोत्री में चार सौ श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की गई है।

लानी होगी आरटीपीसीआर रिपोर्ट
गाइडलाइंस के मुताबिक, चार धाम यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक तीर्थ यात्री को 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर कोविड नेगेटिव रिपोर्ट या कोरोना वैक्सीन की की दोनों खुराक लेने का सर्टिफिकेट पेश करना जरूरी है। इसके अलावा कोरोना की दृष्टि से संवेदनशील राज्यों केरल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए 72 घंटे पूर्व की कोरोना मुक्त जांच रिपोर्ट लाना भी अनिवार्य होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 04 June 2026

आगरालीक्स…गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. पढ़ें...

अध्यात्म

Rashifal Wednewsday, 03 June 2026

आगरालीक्स…03 जून बुधवार का राशिफल. कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

देश दुनिया

CBSE Chairman Rahul Singh and Secretary Himanshu Gupta transferred

आगरालीक्स…सीबीएसई बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को सरकार...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 02 June 2026

आगरालीक्स….02 जून मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

error: Content is protected !!