आगरालीक्स…(25 January 2022 Agra News) आगरा में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले आरोपी कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल. जेल में बंद हैं तीनों छात्र
आगरा में 24 अक्टूबर को टी 20 विश्व कप में भारत की हार के बाद देश में कई जगह पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के मामले सामने आए थे. आगरा में भी बिचपुरी कैंपस में इंजिनियरिंग कर रहे तीन कश्मीरी छात्रों पर भी पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में तीनों कश्मीरी छात्रों को अरेस्ट किया और उनके खिलाफ मुकदमादर्ज किया गया. इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने तीनों कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. फिलहाल तीनों छात्र जेल में बंद हैं.

बिचपुरी कैंपस में मनाया था जश्न
बता दें कि आईसीसी टी—20 विश्व् कप में भारत की हार और पाकिस्तान की जीत पर देश में कई जगह जश्न मनाने के मामले सामने आए थे. #agra आगरा में भी आरबीएस #RBS Agra के बिचपुरी कैंपस #bichpuricampus में अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों #kashmiristudentsagra द्वारा पाकिस्तान की जीत #pakistanwin का जश्न मनाया गया था. व्हाट्सअप स्टेटस पर पाकिस्तान की जीत पर बधाई संदेश भी भेजे गए. ये मामला गरमा ने के बाद थाना जगदीशपुरा में आरोपी आरबीएस बिचपुरी में इंजीनियरिंग के तीनों कश्मीरी स्टूडेंट्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों कश्मीरी छात्रों के वाट्सएप स्टेटस और चैटिंग के साक्ष्य के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया. तीनों कश्मीरी स्टूडेंट्स को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा यादव की कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों अरशद युसूफ, इनायत अल्ताफ, शाैकत अहमद गनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.