Thursday , 22 October 2026
Home अध्यात्म Chaturmas from today: Lord Shiva will handle the operation of the universe, special yoga on Mondays of Sawan month
अध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Chaturmas from today: Lord Shiva will handle the operation of the universe, special yoga on Mondays of Sawan month

394

आगरालीक्स… चातुर्मास आज से शुरू हो गए हैं।सृष्टि का संचालन चार माह अब भगवान शिव करेंगे। भोले के प्रिय माह सावन के चारों सोमवार को हैं विशेष योग। कितने प्रकार के व्रत समेत अन्य जानकारी।

सावन माह 14 जुलाई से हो रहा है शुरू

पं. हृदय रंजन शर्मा

देवशयनी एकादशी से भगवान श्रीहरि के योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास शुरू हो जाता है। यह चार माह साधना औऱ पूजा अर्चना के होते हैं। भगवान विश्वेश्वर के प्रिय सावन माह के बारे में श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा बताते हैं। देवाधिदेव महादेव का अति प्रिय मास और उनके आराधना का पावन मास सावन का आगमन 14 जुलाई गुरुवार से और समापन शुक्रवार को होगा

सावन में 36 शुभ योग हैं इस बार

🌸 सावन माह 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त  तक चलेगा। इस बार सावन मास में ही 36 शुभ योग भी पड़ रहे हैं, इसमें 11 सर्वार्थ सिद्धि, 10 सिद्धि योग, 12 अमृत योग और तीन अमृत सिद्धि, एक गुरू पुष्य नक्षत्र योग रहेंगे, जिससे सावन मास की शुभता और अधिक बढ़ जाएगी

कई राशियों के जातकों के लिए विशेष फलदायी

🏵 सावन मास की शुरूआत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र वैधृति योग बालव करण के सुखद संयोग में प्रारंभ होगी। इसके साथ ही चंद्रमा मकर राशि में विचरण करेंगे। श्रावण मास के प्रारंभ में सूर्य कर्क या सिंह राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। साथ ही स्वगृही मकर राशि में स्थित शनिदेव और मीन राशि में स्थित देव गुरु बृहस्पति इस बार सावन में ग्रह योग और नक्षत्रों के आधार पर झमाझम बारिश के भी योग बन रहे हैं

सावन में रखे जाते हैं तीन प्रकार के व्रत

🌻 सावन सोमवार व्रत – श्रावण मास में सोमवार के दिन जो व्रत रखा जाता है उसे सावन सोमवार व्रत कहा जाता है। सोमवार का दिन भी भगवान शिव को समर्पित है

🌺 सोलह सोमवार व्रत – सावन को पवित्र माह माना जाता है। इसलिए सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ करने के लिए यह बेहद ही शुभ समय माना जाता है

🍁 प्रदोष व्रत – सावन में भगवान शिव और मां पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए प्रदोष व्रत प्रदोष काल तक रखा जाता है

श्रावण मास 2022 के सोमवार

♦ सोमवार, 18 जुलाई 2022 पहला सोमवार व्रत

♦ सोमवार, 25 अगस्त 2022 दूसरा सोमवार व्रत

♦ सोमवार, 01 अगस्त 20212 तीसरा सोमवार व्रत

♦ सोमवार, 08अगस्त 2022 चौथा सोमवार व्रत

🌟  इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। जिसमें दो सोमवार कृष्ण पक्ष व दो सोमवार शुक्ल पक्ष में होंगे

सावन माह के शुभ तिथियां

🏵 श्रावण मास में 18जुलाई को मोनी पंचमी, 24 जुलाई को मंगला गौरी व्रत, 24जौलाई को कामदा एकादशी, 25 जौलाई को सोमप्रदोष, 28 जौलाई को हरियाली अमावस्या गुरु पुष्ययोग ,  हरियाली तीज, 31 जौलाई को साथ ही 02 अगस्त को नागपंचमी और 12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा

व्रत और पूजा विधि

 🌟 प्रातः सूर्योदय से पहले जागें और शौच आदि से निवृत्त होकर स्नान करें।

🌷 पूजा स्थल को स्वच्छ कर वेदी स्थापित करें

 🌺शिव मंदिर में जाकर भगवान शिवलिंग को दूध चढ़ाएं

 🏵 पूरी श्रद्धा के साथ महादेव के व्रत का संकल्प लें

🌻दिन में दो बार (सुबह और सायं) भगवान शिव की प्रार्थना करें

🍁पूजा के लिए तिल के तैल का दीया जलाएं और भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें

🍀मंत्रोच्चार सहित शिव को सुपारी, पंचामृत, बेल की पत्तियां, धतूरा का पुष्प और बीज ,मंदार/आक चढ़ाएं

🌷व्रत के दौरान सावन व्रत कथा का पाठ अवश्य करें

 🌹पूजा समाप्त होते ही प्रसाद का वितरण करें

⭐संध्याकाल में पूजा समाप्ति के बाद व्रत खोलें और सामान्य भोजन करें

🌸श्रावण माह में भगवान शिव की पूजा, महामृत्युंजय मंत्र जाप व अभिषेक और ऊँ नमः शिवाय का जप आदि करने से प्राणी सभी प्रकार के बाधा व रोग से मुक्त हो जाते हैं

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksअध्यात्म

Agra News: The month of Kartik begins on October 26. Learn about the rules for the month of Kartik…#agranews

आगरालीक्स…कार्तिक मास 26 अक्टूबर से हो रहा शुरू. करवाचौथ, अहोई अष्टमी, दीपोत्सव,...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 18 degree

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है,...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 22nd October 2026

आगरालीक्स आगरा का 22 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ जियो आईपीओ ने...

error: Content is protected !!