लखनऊलीक्स ….श्री रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास जी महाराज का निधन, वे बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने के बाद 6 दिसंबर 1992 से श्री रामलला की पूजा कर रहे थे। ब्रेन स्ट्रोक पड़ने पर पीजीआई लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था।
87 वर्ष के श्री रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास जी को ब्रेन स्ट्रोक पड़ने पर पीजीआई में भर्ती किया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था, माघ पूर्णिमा के पवित्र दिन सुबह सात बजे उन्होंने पीजीआई में अंतिम सांस ली। छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ध्वस्त की गई थी, उसके बाद वहां बनाए गए अस्थायी राम मंदिर के वे पुजारी थे और उसके बाद से रामलला की पूजा कर रहे थे।
सीएम योगी, राम मंदिर ट्रस्ट ने व्यक्त किया शोक
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट ने शोक व्यक्त किया है।