आगरालीक्स…हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप. दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज…
हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं चीफ प्रॉक्टर पर छात्राओं के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है. उनके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई थी. इसमें 12 फोटो भी भेजे गए थे जिसमें हव छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है.
गुमनाम की गई थी शिकायत
करीब 18 महीने पहले राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से गुमनाम पत्र भेजकर चीफ प्रॉक्टर की शिकायत कीगई थी. इसमें चीफ प्रॉक्टर पर छात्राओंके यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे. शिकायत के साथ ही 12 फोटो भेजे गए थे जिनमें वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है. इनमें कुछ फोटोज कॉलेज के आफिस के भी बताए गए हैं.
जांच में तथ्य पाये गए सही
सीओ ने इसकी जांच की और फोटो में दिख रही छात्राओं के बारे में जानकारी करने की कोशिश की लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिला. चार दिन पहले एसपी ने इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक से कराई जिसमें कुछ तथ्य सही पाए गए. उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेज दी है. औद्योगिक पुलिस चौकी इंचार्ज ने जांच के बाद प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. एसपी हाथरस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.