Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Chikankari exhibition in Agra..Top Collection of Suits and Sarees
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Chikankari exhibition in Agra..Top Collection of Suits and Sarees

306

आगरालीक्स…आगरा में लगी हुई है लखनऊ की स्पेशल चिकनकारी एग्जीबिशन..कढ़ाई वाले कुर्ते, सूट, अनारकली, शादियों के लिए स्मार्ट साडी, लहंगों के बेहतरीन कलेक्शन. गर्मियों में आपके वार्डरोब को बनाएंगे स्पेशल…मंगलवार को भी लगेगी प्रदर्शनी

होटल होलीडे इन में लगी है प्रदर्शनी
अवध थ्रेड्स की ओर से आगरा में विशेष चिकनकारी प्रदर्शनी लगी हुई है. ये अवध थ्रेड्स की ओर से आयोजित तीसरा संस्करण है. नजाकत—ए—लखनऊ के नाम से आयोजित ये इस विशिष्ट चिकनकारी प्रदर्शनी संजय प्लेस स्थित होटल होलीडे इन में सोमवार 15 मार्च से शुरू हो गई है. मंगलवार 16 मार्च को भी ये प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक आयोजित की जा रही है. ऐसे में अगर आप भी लखनऊ के चिकन को पहनना पसंद करते हैं तो ये एग्जीबिशन आपके लिए खास हो सकती है. क्योंकि यहां पर आपको चिकन की एक से बढ़कर एक वैरायटी मिलेगी.

शादियों के सीजन के लिए परफेक्ट कलेक्शन
आयोजक मानवी अग्रवाल द्वारा जानकारी दी गई कि प्रदर्शनी में हाथ से कढ़ाई वाले कुर्ते, सूट, अनारकली, साड़ी, लहंगा की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की जा रही है. जो गर्मियों की अलमारी के लिए बिल्कुल सही है. उन्होंने बताया कि आगामी शादी के मौसम के लिए स्मार्ट साड़ियों से लेकर अनूठे साड़ियों तक, लखनऊ के कारीगरों द्वारा सीधे उपलब्ध कराए जाएंगे. सूट में जहां आपको चेक से लेकर प्लेन और कढ़ाई वाली कई वैरायटीज मिलेगी तो वहीं साड़ियों में चिकन फैब्रिक की स्मार्ट साड़ियां भी मिलेंगी. उन्होंने बताया कि अप्रैल और मई में शादियों का जबर्दस्त सीजन है. ऐसे में चिकन ऐसा फैब्रिक होता है जो गर्मियों में पहनने के लिए सबसे ज्यादा कंफर्टेबल होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों के लिए चिकन फैब्रिक में वैडिंग के लिए स्मार्ट साड़ियों का कलेक्शन पेश किया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!