Aligarhleaks( Chaman Sharma): इंस्टीट्यूट आॅफ इन्फोरमेशन मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी, अलीगढ़ के सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में इंटर काॅलेज ड्राइंग एण्ड सिंगिंग कम्पटीशन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ नगर निगम सीटीओ डाॅ संजीव सिन्हा, एएमयू फाइन आटर््स विभाग से फुरकान अहमद, गायक सयैद् खुर्राम निशार, फैजान इलाही, एसपीजीसी संस्थापक शरद गुप्ता, आईआईएमटी सचिव पंकज महलवार, प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल निदेशिका शालिनी महलवार, क्लब कोर्डिनेटर डाॅ राका भाटिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। घंटाघर पार्क में आर्ट कम्पटीशन “ कलाकार ” में 37 स्कूलों के 228 प्रतिभागियों ने अपने मन की कल्पना को रंगों से इस कदर प्रस्तुत किया कि किसी को किसी से कम आंकना मुश्किल हो गया। निर्णायक फुरकान अहमद, डाॅ अनंता शांडिल्य, डाॅ बरखा राघव, प्रो अर्चना सिंह ने बताया कि “ ड्राइंग कम्पटीशन कलाकार के ग्रुप ए में वैष्णवी महाजन प्रथम, कुलसुम मलिक द्वितीय, दीपक तिवारी तृतीय, ग्रुप बी हीरा जमाल प्रथम, प्रिया द्वितीय, यश कुमार तृतीय, ग्रुप सी में नेहा सक्सेना प्रथम, अजय कुमार द्वितीय, भूमिका शर्मा तृतीय, ग्रुप डी में कोमल प्रथम, मोनिका वर्मा द्वितीय, मिलांद तृतीय रहे। ” आईआईएमटी आॅडिटोरियम में आयोजित सिंगिंग कम्पटीशन “ वाॅयस आॅफ अलीगढ़ ” में 9 स्कूलों के 65 प्रतिभागियों ने सोलो व ड्यूट वर्ग में नए-पुराने गीत, गजल, होली गीत पर अपने आवाज़ के जादू से सभी को मदहोश कर दिया और दर्शक वंस मोर-वंस मोर कहते नज़र आए। निर्णायक गायक सयैद् खुर्राम निशार, फैजान इलाही ने बताया कि “ सिंगिंग कम्पटीशन वाॅयस आॅफ अलीगढ़ के सोलो वर्ग में यश चैहान प्रथम, शिवांग राजपूत द्वितीय, अब्दुल आतिफ तृतीय, ड्यूट वर्ग में शुमाईला-नाज़िया प्रथम, रोली-नीलम द्वितीय रहे। ” विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरिश, शुमाईला शकील ने किया। इस दौरान विभा अग्रवाल, अनुशी ए जहां, गिरराज सिंह, मोहिनी मिश्रा, प्रखर गोयल, हिमांशी शर्मा, उमेश सिंह, कुलदीप गौड़, जीतेन्द्र यादव, अंजली अग्रवाल, प्रवीन कुमार, मधु चाहर, शुभी चैहान, शिल्पी शर्मा, विजय लक्ष्मी, मेघा यादव, प्रशांत शर्मा, प्रभात कुमार, डाॅ इंदू सिंह, सरोज शाहू, बृजेश कुमार, राजेश कुमार, लाला ठाकुर उपस्थित थे।