Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Children told the whole story after the murder of their mother…#agranews
आगराटॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स

Children told the whole story after the murder of their mother…#agranews

210

आगरालीक्स…(19 January 2022 Agra News) पत्नी की हत्या कर पति ने पी थी शराब. खूब हंसा भी था. बच्चों ने बताई दर्दनाक हत्या के बाद की सच्चाई….

मथुरा के कोतवाली पुलिस ने 13 जनवरी को हुई विवाहिता चंचल की मौत के मामले में ननद और ससुर को अरेस्ट किया है. पुलिस अभी इस मामले में पति और सास की तलाश कर रही है. वहीं पूछताछ में मृतका के बच्चों ने हत्याकांड के बाद की पूरी कहानी पुलिस के सामने कही है. पुलिस ने फिलहाल मृतका की बेटी और बेटे की तलाश कर उन्हें उनके नाना के सुपुर्द कर दिया है.

ये है पूरा मामला
13 जनवरी को मानस नगर कॉलोनी में रहने वाली 31 साल की चंचल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतका के पिता आगरानिवासी राजन सिंह ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी. पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात को पुलिस ने अकबरपुर के पास से मृतका के ससुर हत्यारोपी प्रताप सिंह और ननद लवली को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने इनके पास से मृतका के बेटी 10 साल की सानवी और 7 साल के बेटे वैदिक को बरामद कर दिया. इन दोनों को पुलिस ने इनके नाना के सुपुर्द कर दिया है. हत्या के आरोपी पति दिनेश व सास शीतल की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

बच्चों ने बताई दर्दनाक कहानी
पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि 13 जनवरी की शाम को कमरे में गोली चलने की आवाज आई थी. इसके बाद पापा ने बाबा और अम्मा को बताया कि उन्होंने मार दिया है. बच्चों ने बताया कि इसके बाद दो घंटे तक पापा ने पहले शराब पी और फिर खूब हंसते रहे. रात को करीब आठ बजे एंबुलेंस में अस्पताल ले गए थे. उससे पहले ही सभी ने घर में फैले खून को साफ किया. मां की मौत के बाद बच्चों का रो—रोकर बुरा हाल है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

मथुरा

Mudiya Purnima Mela 2026: 21 additional ticket counters at Mathura Junction and 4 at Govardhan station…#mathura

मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए मथुरा जंक्शन पर 21 अतिरिक्त् टिकट काउंटर...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

error: Content is protected !!