वर्ल्डलीक्स….(26 October 2021) 16 साल से छोटे उम्र के बच्चे नहीं कर सकतेंगे फेसबुक, इंस्टाग्राम का इस्तेमाल. इस देश में बच्चों के सोशल मीडिया एप्स इस्तेमाल करने के लिए बन रहे नियम…
आस्ट्रेलिया सरकार बना रही नियम
आस्ट्रेलिया सरकार द्वारा जल्द ही एक ऐसा नियम लाया जा रहा है जिसके लागू होने के बाद 16 साल से छोटी उम्र के बच्चे सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपने माता पिता की इजाजत लेनी होगी. सरकार द्वारा नियम लागू होने के बाद 16 साल से उम्र के छोटे बच्चे बिना मां—पिता की इजाजत से जुड़े अहम तंत्र सुनिश्चित करने से पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम, रेडिट, व्हाट्सएप और जूम जैसी एप्स इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाया कदम
ऑस्ट्रेलिया के संचार मंत्री पॉल फ्लेचर ने बताया कि इस कानून को पास किया गया है. जल्द ही इसे लागू किया जाएगा. इस कानून से बच्चों की सुरक्षा बढ़ेगी. ड्राफ्ट बिल में कहा गया है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जिस तरह के निजता से जुड़े चलन को बढ़ावा दे रहे हैं, वह बच्चों और संकटग्रस्त लोगों के लिए घातक हो सकता है। एडवर्टाइजिंग के लिए डेटा साझा करना भी ऐसा ही एक चलन है.
सोशल मीडिया कंपनियों पर कसी जाएगी नकेल
आस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा नए कानून के तहत फेसबुक या ट्विटर जैसी कंपनियों पर नकेल कसने की भी तैयारी की जा रही है. यहां जल्द ही ई-सेफ्टी कमिश्नर भी तैयात होगा, जिसके पास अपमानजनक पोस्ट्स के दावों पर जांच करने का अधिकार होगा. इसके जरिए सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस भेजे जा सकेंगे.