आगरालीक्स.. आगरा में रोशनी से सजे गिराजघरों में मध्यरात्रि में प्रभु यीशू के जन्म के साथ ही क्रिसमस सेलीब्रेशन शुरू हो गया, कुछ ही चर्च में प्रार्थना सभा होगी, पढे पूरी खबर.
आगरा में रात के 12 बजते ही गिराजघरों में घंटे घडियाल बजने लगे, चरनी में प्रभु यीशू ने जन्म लिया गिरजाघरों में विश्वासियों को प्रभु यीशू की बाल प्रतिमा की एक झलक पाने के लिए आतुर रहे, इसके साथ ही मैरी क्रिसमस गूंजने लगा। प्रार्थना सभा हुई।
शुक्रवार को सुबह से ही मैरी क्रिसमस की बधाई देने के साथ ही मसीह समाज के साथ ही शहर के लोग एक दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई देते हुए उपहार भेंट करेंगे। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सभी गिरजाघरों में प्रार्थना सभा नहीं होगी। सभी से घर में रहकर क्रिसमस मनाने की अपील की गई है।
यहां होंगी प्रार्थना सभा
सेंट मैरी चर्च, प्रतापपुरा सुबह 7.30 से 8.30बजे तक
सेंट पीटर्स चर्च, सेंट पीटर्स काॅलेज परिसर सुबह 9 .30 बजे से 10. 30 बजे तक