Monday , 26 October 2026
Home आगरा Civil Enclave ( Terminal) Agra : Domestic & International flights may start from Agra, Full Detail
आगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Civil Enclave ( Terminal) Agra : Domestic & International flights may start from Agra, Full Detail

224

आगरालीक्स ..(दो मिनट में पूरी खबर).. आगरा से लंदन, न्यूयार्क के लिए भी फ्लाइट मिलेगी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आगरा में 398 करोड़ से सिविल एन्क्लेव बनेगा । क्षमता 750 यात्रियोंं की होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल से 10 किलोमीटर की दूरी पर टर्मिनल बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत धनौली, मलपुरा रोड पर प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव का रास्ता साफ हो गया है, यह ताजमहल से 10 किलोमीटर की दूरी पर है।


398 करोड़ से बनना था सिविल एन्क्लेव
धनौली में 33400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सिविल एन्क्लेव बनना था, इसके लिए 398 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, जमीन अधिग्रहण के बाद बाउंड्रीबॉल भी करा दी गई लेकिन ताजमहल के चलते सुप्रीम कोर्ट से अनुमति न मिलने से मामला अटका हुआ था।
टाटा प्रोजेक्टस को मिला है टेंडर
सिविल एन्क्लेव तैयार करने का टेंडर टाटा प्रोजेक्टस को मिला है। टाटा प्रोजेक्टस ने सिविल एन्क्लेव के गेट सहित अन्य डिजाइन तैयार कर लिए थे लेकिन काम आगे नहीं बढ़ सका।
सिविल एन्क्लेव में यह होगा खास
33400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धनौली में सिविल एन्क्लेव बनेगा
16700 वर्ग मीटर का बेसमेंट बनेगा
सिविल एन्क्लेव की प्रस्तावित क्षमता 750, इसमें 500 यात्री घरेलू फ्लाइट के और 250 यात्री अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के
चार एयरबस और सात एटीआर विमानों के लिए एप्रन
375 कारों के लिए पार्किंग
शॉपिंग आर्किड, फूड जोन, वीआईपी लाउंज एंटरटेनमेंट जोन

अभी आगरा से इन शहरों के लिए है फ्लाइट

अभी पांच शहरों के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट्स
आगरा में इस समय पांच शहरो के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं. इनमें लखनऊ, मुंबई, बेंगलोर, अहमदाबाद और भोपाल शामिल हैं.

इन शहरो की डिमांड सबसे ज्यादा
आगरा से देश के अन्य शहरों के लिए भी एयर कनेक्ट की डिमांड काफी समय से चल रही है. आगरावासियों के अनुसार आगरा से दिल्ली, जयपुर, गोवा, हैदराबाद, कोलकाता, पटना, वाराणसी, अमृतसर, देहरादून, इंदौर की डिमांड से सबसे ज्यादा है. बता दें कि पहले आगरा से गोवा, दिल्ली और जयपुर के लिए भी फ्लाइट्स संचालित हो चुकी हैं लेकिन किन्हीं कारणोंवश इन फ्लाइट्स को रोक दिया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

error: Content is protected !!