नईदिल्लीलीक्स केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित सभी मांगे माने जाने पर सीजेपी ने प्रदर्शन खत्म किया, युवाओं से घर लौटने की अपील।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ सीजेपी के साथ सौरव दास और आशुतोष रांका के बीच हुई इन मुद्दों पर बनी सहमति
वार्ता से पहले धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया
प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएंगे
सरकार एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराएगी
भविष्य में प्रदर्शनकारियों पर कोई एक्शन नहीं होगा
नीट पेपर लीक के बाद जिन्होंने अपनी जान दे दी उन्हें नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा
मंगलवार तक लिखित गारंटी दी जाएगी
युवाओं से घर वापस लौटने की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी की सरकार के साथ तीन राउंड की वार्ता हुई. वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में सीजेपी ने आंदोलन खत्म करने और प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील की. साथ ही कहा कि आगे क्या करना है इसकी रणनीति के बारे में आगे बताया जाएगा.
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
वीकेंड पर सीजेपी का आंदोलन समाप्त होने के बाद भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा है कि भीड़ बहुत अधिक है असुविधा से बचने के लिए यात्रा करने से बचें. साथ ही वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के लिए कहा है.