आगरालीक्स….. आगरा प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर रहा, इसके साथ ही मौसम बदल गया है। सुबह बादल छाने के बाद अब धूप निकल आई है, जानें कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया, शुक्रवार को आगरा प्रदेश का चौथा सबसे गर्म शहर रहा। तापमान तीन डिग्री अधिक रहा। मगर, शनिवार सुबह मौसम बदल गया। सुबह ही धूप निकल रही थी लेकिन आज सुबह बादल छा गए, आठ बजे धूप निकल आई है और ठंडी हवा भी चल रही है।
कल चलेगी तेज धूप
मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को तेज हवा चल सकती है, लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। 21 फरवरी को तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का अनुमान
19-Feb 12.0 29.0 Mainly Clear sky
20-Feb 11.0 29.0 Strong surface winds during day time
21-Feb 11.0 30.0 Mainly Clear sky
22-Feb 12.0 29.0 Mainly Clear sky
23-Feb 12.0 30.0 Partly cloudy sky
24-Feb 13.0 30.0 Mainly Clear sky