आगरालीक्स…. आगरा में सुबह बादल छा गए और ठंडी हवा चल रही है। जानें कैसा रहेगा आज मौसम।
आगरा में शनिवार को सुबह बादल छाए हुए हैं, ठंडी हवा भी चल रही है। तेज हवा चलने से ठंड महसूस हो रही है। आठ बजे तक ठंडी हवा चलने के साथ बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि जैसे जैसे समय आगे बढ़ेगा, धूप निकलेगी और तेज होने लगेगी।
30 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है।

आईएमडी का अनुमान
26-Feb 14.0 30.0 Mainly Clear sky
27-Feb 15.0 31.0 Mainly Clear sky
28-Feb 14.0 31.0 Mainly Clear sky
01-Mar 14.0 32.0 Mainly Clear sky
02-Mar 15.0 32.0 Mainly Clear sky
03-Mar 15.0 32.0 Mainly Clear sky