Sunday , 6 September 2026
Home बिगलीक्स CM Akhilesh Yadav to fly in hot air baloon near Taj Mahal in Agra
बिगलीक्स

CM Akhilesh Yadav to fly in hot air baloon near Taj Mahal in Agra

213

baloon
आगरालीक्स….
मुख्यमंत्री अखिलश यादव आसमान से ताजमहल का का दीदार करेंगे, वे बुधवार को आगरा आ सकते हैं, यहां चल रहे हॉट एयर बैलून फेस्टिवल में शामिल होंगे, उनका हॉट एयर बैलून की सवारी करने का भी कार्यक्रम है। सीएम सचिवालय की फोटोग्राफी टीम के मेंबर गुब्‍बारे से ताज महल के दृश्य को मुख्‍यमंत्री के लिए कैद करने पहुंचे थे, मंगलवार को बैलून की उड़ान रद होने से उन्‍हें बिना तस्‍वीर के ही जाना पड़ा। टीम मेंबर्स का कहना है कि बुधवार तड़के सीएम उड़ान भर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि सीएम आसमान से ताज का दीदार करने के लिए बेताब हैं। इसीलिए उन्‍होंने पहले ही फोटोग्राफर्स को आगरा भेज दिया। आगरा के डीएम पंकज कुमार ने बताया कि मुख्‍यमंत्री के आगरा आने की तैयारी की जा चुकी है। उन्‍होंने कहा कि पीएसी ग्राउंड पर बैलून से उड़ान हो सकती है। इसी जगह से प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश ने सोमवार को उड़ान भरी थी।
आज होगा बैलून फेस्टिवल का समापन
ताज हॉट एयर बैलून फेस्टिवल बुधवार को खत्म होगा। मंगलवार को सुबह हाथी घाट के पास यमुना नदी की तलहटी पर बैलून के साथ स्‍काई वाल्‍ट्ज की टीम और पर्यटक उड़ान के लिए पहुंचे थे। यहां हवा तेज चल रही थी। कंपनी की टीम ने एक छोटा गुब्‍बारा उड़ाया और इससे हवा की रफ्तार और दिशा का पता लगाया। मैनेजर नवीत ने बताया कि हवा की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा थी, ऐसे में उड़ान सेफ्टी के लिहाज से ठीक नहीं है। चीफ पायलट स्‍टीव ट्रेवर ने पर्यटकों से कहा कि हवा की रफ्तार में उड़ान तो हो जाएगी, लेकिन लैंडिंग में खतरा हो सकता है। लैंडिंग के दौरान बास्‍केट जमीन पर काफी दूर तक घिसट सकता है। इससे पर्यटकों को चोट लगने का खतरा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Yellow alert for heavy rain in Agra tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज रात को भारी बारिश का यलो अलर्ट. 24 घंटे...

बिगलीक्स

Agra News Live: SGST Team found Rs 5 crore 220 KG silver in Bus, Investigation going on

आगरालीक्स आगरा में बस में मूंगफली की बोरियों और आटो पाटर्स के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Man falls in drain with bicycle, Rescue

आगरालीक्स आगरा में बारिश से पानी भर जाने पर नाले में साइकिल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Ahemdabad & Hyderabad Flight May start from October 2026

आगरालीक्स आगरा से अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए फिर से शुरू हो...

error: Content is protected !!