आगरालीक्स …(Agra News 5th February 2022)आगरा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि हमारी गर्मी निकाल दो, क्या मुख्यमंत्री कंप्रेसर हैं, आगरा में मुंह से आक्सीजन देने के साथ आगरा के डीएम पर भी कमेंट किया।

आगरा में शुक्रवार को ताज कन्वेंशन सेंटर में प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा में कारोबार करने वाले लोग हैं, ये मेलजोल के साथ रहते हैं। यहां पेठे के साथ दालमोठ और बेढ़ई के साथ जलेवी खाई जाती है। इसी तरह से यहां के लोग रहते हैं। ये चुनाव उत्तर प्रदेश के लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।
क्या हमारे मुख्यमंत्री कंप्रेसर हैं जो गर्मी निकाल देंगे
हमारे बाबा मुख्यमंत्री की भाषा को लोग कई बार लोग सुन चुके हैं। जो मुख्यमंत्री सदन में कहें कि ठोक दो, वो आज कह रहे हैं कि गर्मी निकाल देंगे, क्या हमारे मुख्यमंत्री जी कम्प्रेसर हैं जो गर्मी निकाल देंगे। हम और आप नहीं समझ पाए, ये अपने लिए कह रहे थे कि हमारी गर्मी निकाल दो, हम वापस उत्तराखंड जाना चाहते हैं। गोरखपुर की जनता उनका काम कर देगी।
दवा नहीं मिली, मुंह से सांस दी, डीएम ने टिप्पणी की
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा के लोग कोरोना काल को कैसे भूल सकते हैं। सरकार ने कोई तैयारी नहीं की, बजट पता नहीं कहां चला गया। कोविड के समय की तस्वीरें कौन भूल सकता है, परिवार के सदस्य दवाएं ढूढ रहे थे, अस्पतालों में बिस्तर नहीं मिल रहे थे। आक्सीजन के लिए क्या क्या करना पड़ा और वह तस्वीर कोई नहीं भूल सकता है, परिवार कैसे आक्सीजन दे रहा है। जब लॉकडाउन लगा था नौजवान जो मुरैना का था चलते चलते हार्ट अटैक पड़ गया और मौत हो गई। कई लोगों की जान गई और वो तस्वीर कैसे भूल सकते हैं एक मां अपने बेटे को सूटकेस पर लेकर जा रही थी यहां के जिलाधिकारी, सरकार के लोग कह रहे थे कि ऐसा तो बचपन में हमने भी ऐसा किया है।
डबल इंजन की सरकार ने कारोबार ठप कर दिया, आगरा में एयरपोर्ट भी बनाएंगे
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट के लिए आगरा में बहुत उद्योग हैं लेकिन डबल इंजन की सरकार ने कुछ नहीं किया, सरकार ने आगरा का कारोबार ठप कर दिया। अभी मैं देखता आ रहा हूं, आगरा मेट्रो के पिलर बहुत पहले लग जाने चाहिए थे अब लग रहे हैं, आगरा मेट्रो समाजवादी सरकार ने दी है। जानें विकास से क्या दुश्मनी है। तकलीफ उस आगरा के म्यूजियम से भी थी, म्यूजियम देखने गया, वहां चौकीदार मिला, उससे पूछा कि एयरकंडीशन क्यों नहीं लगवाए कहा कि साहब बिना लगाए ही इनकी वारंटी खत्म हो चुकी है। आगरा में एयरपोर्ट बन जाता, क्योंकि भाजपा सरकार ने एनओसी नहीं दी, सरकार एनओसी दे देगी तो आगरा से 12 किलोमीटर दूर हिरणगांव है वहां एयरपोर्ट बवना देंगे।