Monday , 10 August 2026
Home टॉप न्यूज़ CM Yogi Aadityanath inaugurate online Testing Lab & Designer Studio in Agra #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटीज़न जर्नलिस्ट

CM Yogi Aadityanath inaugurate online Testing Lab & Designer Studio in Agra #agra

236

आगरालीक्स.. आगरा में अब बडे स्तर पर रोजगार मिलेगा, यहां लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स, गारमेंट, टेक्सटाइल और पानी की जांच के लिए 16 करोड की लागत से टेस्टिंग लैब और डिजाइन स्टूडियो खुल गया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने टेस्टिंग लैब और डिजाइन स्टूडियो का वर्चुअल लोकार्पण किया।
आगरा में शुक्रवार को आगरा ट्रेड सेंटर सींगना में बनाए गए डिजाइनर स्टूडियो और ​टेस्टिंग लैब का सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण किया। आगरा टेस्टिंग लैब को स्लीन इंडिया बिज वेंचर प्राइवेट लिमिटेड संचालित करेगी। टेस्टिंग लैब में करीब एक हजार तरह कीलेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स, गारमेंट, टेक्सटाइल और पानी की जांच शामिल हैं। यहां सस्ती दर पर व्यापारी टेस्टिंग करा सकते हैं। अभी तक शू एक्पोर्टर अपने प्रोडेक्ट की टेस्टिंग के लिए चेन्नई सहित कई अन्य राज्यों में जाते थे, इसका खर्चा भी अधिक था, अब आगरा में यह सुविधा मिल सकेगी। इन दो नई शुरूआत से आगरा के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

16 करोड की लागत से हुए तैयार
सींगना​ स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में बनाए गए डिजाइन स्टूडियो और टेस्टिंग लैब की लागत 16 करोड आई है। इसमें से 80 फीसद हिस्सा राज्य सरकार ने दिया है। 20 फीसद की भागेदारी आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एक्सपोर्टर्स चैंबर की है, जमीन भी एफमेक ने उपलब्ध कराई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Sad News: Two Kanwariyas from Agra die in an accident in Kasganj…#agranews

आगरालीक्स…दुखद, आगरा के दो कांवड़ियों की कासगंज में एक्सीडेंट से मौत. डाक...

बिगलीक्स

Agra News Live: Yamuna @ 149.30 Meter in Agra, Danger Level at 152.40 Meter

आगरालीक्स:…आगरा में यमुना लबालब, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यमुना किराने के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Devotees complete 44 KM long Shiv Temple Parikrama in 22 hours in Agra

आगरालीक्स आगरा में बम बम भोले की गूंज, शिव मंदिरों की नगर...

बिगलीक्स

Agra Weather News: rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और उमस से लोग परेशान, जानें...

error: Content is protected !!