Thursday , 22 October 2026
Home बिगलीक्स CM Yogi Adityanath in Agra : Receive Israel PM PM Benjamin Netanyahu
बिगलीक्स

CM Yogi Adityanath in Agra : Receive Israel PM PM Benjamin Netanyahu

250

आगरालीक्स…… आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने चाट खाई, गाय का दूध पीया और सुबह चार बजे जग गए, अब वे एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के आवास पर नाश्ता करेंगे। वहां से खेरिया एयरपोर्ट जाएंगे और इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा का स्वागत करेंगे।
आगरा में सोमवार रात आठ बजे सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गए, वे मंगलवार सुबह 10 30 बजे इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा सहित प्रतिनिधिमंडल का खेरिया एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। उनके साथ होटल ओबराय अमर विलास तक आएंगे, इसके बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पत्नी सारा के साथ ताजमहल का दीदार करने चली जाएंगी।
एक घंटे ताजमहल में रहेंगे पीएम
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पत्नी सारा सहित प्रतिनिधि मंडल के साथ करीब एक घंटा ताजमहल में रहेंगे, इससे पहले सुबह 10. 30 बजे से दोपहर 12. 30 बजे तक ताजमहल में आम पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। ताजमहल का दीदार करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ लंच करेंगे, इसके बाद दोपहर तीन बजे खेरिया एयरपोर्ट से उन्हें दिल्ली के लिए विदा करेंगे। वे खुद आगरा से लखनउ के लिए चले जाएंगे।
सर्किट हाउस के कमरा नंबर एक में ठहरे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार रात को सर्किट हाउस पहुंच गए, वे सर्किट हाउस के कमरा नंबर एक में ठहरेंगे, उनके नाइट स्टे के लिए होटल का अरेजमेंट नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आलू चाट खाई, इसके बाद भोजन किया, इसमें गाय का दूध भी शामिल था।
सुबह चार बजे जग गए सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह चार बजे जग गए, व्यायाम, स्नान के बाद पूजा की, इसके बाद वे आगे के कार्यक्रम के लिए तैयार हो गए। सुबह नौ बजे वे एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के आवास पर पहुंचेंगे।
दो घंटे बंद रहेगा ताजमहल
इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू 16 जनवरी को आगरा आएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। इसे देखते हुए सुबह 10. 20 से दोपहर 12. 30 बजे तक ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इसके लिए एक घंटे पहले यानी 9 .20 बजे टिकट मिलना बंद हो जाएंगी। उनके जाने के बाद दोपहर 12. 30 बजे ताजमहल आम पर्यटकों के लिए खुलेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार रात को आगरा आ गए। वे सर्किट हाउस के सुइट नंबर एक में ठहरेंगे, वे रात को जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। मंगलवार सुबह 10 30 बजे वे खेरिया एयरपोर्ट पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, पत्नी सारा का स्वागत करेंगे। उनके साथ वे होटल अमर विलास आएंगे। यहां इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, पत्नी सारा ठहरेंगी और यहां से ताजमहल का दीदार करने जाएंगे।
दोपहर 3 .30 बजे आगरा से होंगे रवाना
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, पत्नी सारा ताजमहल का दीदार करेंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सकते हैं। इसके साथ ही निरीक्षण भी कर सकते हैं, वे दोपहर 3 .30 बजे आगरा से रवाना होंगे।
चप्पे चप्पे पर पुलिस, रोड हो जाएगा बंद
सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक आएंगे, यहां चप्पे चप्पे पर पुलिस रहेगी, उनके आने और जाने के समय यातायात बंद रहेगा। इससे ताजगंज क्षेत्र में दोपहर के समय जाम में फंस सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: All schools up to class 12 in Agra will remain closed on October 23

आगरालीक्स…आगरा में कल 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद. प्रशासन ने...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 18 degree

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है,...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 22nd October 2026

आगरालीक्स आगरा का 22 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ जियो आईपीओ ने...

बिगलीक्स

Jio IPO 100 percent subscribe in 100 minute

नईदिल्लीलीक्स…. जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ खुलते ही 100 मिनट में 100 प्रतिशत...

error: Content is protected !!