आगरालीक्स .. ( CM Yogi Live Agra ) कुछ ही देर में आगरा के सूरसदन में सीएम योगी प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे, सूरसदन के गेट बंद कर दिए हैं, प्रवेश रोक दिया है।
सीएम योगी ने बुधवार को पहले शमसाबाद स्थित एपी इंटर कॉलेज के मैदान में फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस के साथ ही सपा और बसपा पर हमला बोला। शमसाबाद की सभा समाप्त होने के बाद वे हेलीकाप्टर से अब खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सूरसदन पहुंच कर प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होंगे।
सूरसदन के गेट किए गए बंद
सीएम योगी सूरसदन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे, वे आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के लिए वोट देने की अपील करेंगे। सुबह से ही सूरसदन में भाजपा नेताओं के साथ ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 12.30 बजे सूरसदन का गेट बंद कर दिया गया अब किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।