Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ CM Yogi Agra Visit on 13th May : Violation of Covid-19 patient charges in Private Hospital in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

CM Yogi Agra Visit on 13th May : Violation of Covid-19 patient charges in Private Hospital in Agra#agranews

128

आगरालीक्स…आगरा आ रहे सीएम निजी कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों से भी मिल लें, हो रही है लूट, आठ से 10 लाख का बिल, एक अस्पताल हुआ डिबार…

निजी कोविड अस्पतालों की मनमानी चल रही
सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार यानी कल 13 मई को आगरा आ रहे हैं. वे यहां पर आगरा के एसएन अस्पताल के कोविड वार्डों का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा आगरा में स्थित निजी कोविड अस्पतालों की भी समीक्षा करेंगे. प्रशासन द्वारा अभी से अस्पतालों में व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं लेकिन निजी अस्पतालों की मनमानी हर रोज सामने आ रही है. तीमारदारों से अगर ​सीएम मिलेंगे तो उन्हें इसकी हकीकत का सामना भी हो जाएगा. लूट खसोट मची हुई है. मरीजों के तीमारदारों से लाखों रुपये का चार्ज लिया जा रहा है. इसके अलावा दवाइयों के रेट भी लाखों में वसूले गए हैं. आगरा के निजी अस्पतालों की मनमानी और लूट खसोट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते रहे हैं. डीएम ने खुद कोविड मरीज के तीमारदार से लाखों रुपये चार्ज करने पर रवि हॉस्पिटल को डिबार पर लेकर कोविड की लिस्ट से हटा दिया है और इस अस्पताल को स्पष्टीकरण देने के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं.

नहीं मानते सरकार का आदेश
प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी निजी कोविड अस्पतालों को मरीजों को सही उपचार देने के साथ—साथ निर्धारित फीस लेने के ही आदेश दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद निजी अस्पतालों द्वारा तीमारदारों से लाखों रुपये वसूलने के मामले आ रहे हैं. बीते रोज मथुरा के एक बड़े अस्पताल ने भी कोरोना मरीज की भर्ती होने के 9 घंटे बाद मौत होने पर तीमारदारों को करीब 50 हजार रुपये का बिल थमा दिया था.

आज ही लगाई है अस्पतालों ने रेट लिस्ट
प्रशासन द्वारा लाखों रुपये कोरोना मरीज के तीमारदार से वसूलने पर रवि हॉस्पिटल पर कार्रवाई करने के बाद सभी अस्पतालों में भी इसको लेकर हड़कंप मच गया. डीएम के आदेश के बाद और सख्त एक्शन लेने के बाद ही निजी कोविड अस्पतालों ने अपने अस्पतालों के बाहर रेट लिस्ट लगाई है.

आक्सीजन के लिए रही है मारामारी
आगरा में कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं का आलम ये है कि तीमारदारों को अपने मरीज की जान बचाने के लिए खुद ही आक्सीजन प्लांट पर जाकर गैस की व्यवस्था करनी पड़ी है. इस दौरान पांच नॉन कोविड अस्पतालों में आक्सीजन के 830 सिलेंडर भेजे जाने का घपला भी सामने आ चुका है, जिसकी जांच अभी भी चल रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

error: Content is protected !!