आगरालीक्स.. आगरा में आज दोपहर में जाम में फंस सकते हैं, सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर में आगरा आ रहे हैं, वे स्थलीय निरीक्षण के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की 9 जनवरी की सभा के लिए समीक्षा बैठक करेंगे।
आगरा से पीएम नरेंद्र मोदी नौ जनवरी को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रैली शुरू करेंगे, वे कोठी मीना बाजार से जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही आगरा के विकास के लिए घोषणाएं करेंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा देने के लिए शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं।
दोपहर दो बजे आगरा पहुंचेंगे सीएम योगी
दोपहर दो बजे पहुंच जाएंगे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ 1. 55 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे, वे यहां से सीधे सडक मार्ग से कोठी मीना बाजार पहुंचेंगे। दोपहर 2. 30 से 3. 30 बजे तक पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 3. 30 से 4. 40 बजे तक कमिश्नरी में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 4 .50 बजे आगरा से लखनउ के लिए रवाना हो जाएंगे।
एमजी रोड सहित अन्य मार्गों पर लग सकता है जाम
सीएम योगी एयरपोर्ट से कोठी मीना बाजार जाएंगे, वहां से उन्हें कमिश्नरी जाना है, उनके आने और जाने के समय वाहन रोक दिए जाएंगे। यही समय स्कूलों की छुटटी का होता है, एमजी रोड पर वाहन भी अधिक होते हैं, इससे दोपहर दो बजे से पांच बजे तक जाम लग सकता है।
फाइल फोटो