आगरालीक्स…(19 September 2021 Agra News) आगरा में अब शादी समारोह व अन्य आयोजनों में इतने लोग हो सकेंगे शामिल. सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी कीं गाइडलाइंस…
कोरोना पर नियंत्रण होता देख अब योगी सरकार धीरे—धीरे ही सही लोगों को पूरी राहत देती जा रही है. बाजार अब हर दिन खुल रहे हैं. रेस्टोरेंट्स, मॉल अब पूरी कैपेसिटी के साथ खोले जा रहे हैं. ऐसे में रविवार को सीएम योगी ने एक और राहत लोगों को दी है. अभी तक शादी समारोहों में 50 लोगों के ही शामिल होने की जो लिमिट थी उसे समाप्त कर दिया गया है. अब वैवाहिक समारोह में सौ लोगों के शामिल होने की सशर्त अनुमति सरकार ने प्रदान की है. यानी अब कंटेनमेंट जोन के बाहर शादी व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में 100 लोग शामिल हो सकते हैं. अब तक 50 लोगों के शामिल होने की बाध्यता थी.
सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस
शादी तथा अन्य मांगलिक कार्य के समारोह के लिए अधिकतम व्यक्तियों की संख्या सौ कर दी गई है.
बारात निकालने, बैंड और डीजे आदि पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है.
किसी भी बंद स्थान जैसे हॉल या कमरे की निर्धारित क्षमता के 50 प्रतिशत किन्तु एक समय में अधिकतम 100 व्यक्ति ही मौजूद रह सकेंगे.
कार्यक्रमों में फेस मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर एवं हैंडवॉश की व्यवस्था अनिवार्य होगी.
साथ खुले स्थान जैसे मैदान आदि पर कुल क्षेत्रफल के 40 प्रतिशत से कम क्षमता तक ही लोगों के एकत्र होने की अनुमति होगी.