आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो का जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों में भी मेट्रो चलेगी।
आगरा में शनिवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय के सचिव डीएस मिश्रा और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध महानिदेशक कुमार केशव ने नगर निगम में मेट्रो ट्रेन के कार्य की समीक्षा की, इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी ली।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेंगी ट्रेनें
केंद्रीय सचिव ने बताया कि केंद्र सरकार मेट्रो, मेट्रो लाइट ट्रेनों के बाद अब मेट्रो न्यू ट्रेन की योजना शुरू करने जा रही है, हल्की क्षमता वाली मेट्रो न्यू ट्रेन चलाने में 50 से 60 करोड रुपये प्रति किलोमीटर का खर्चा आएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र और कस्बों में मेट्रो ट्रेन चल सकें।
पीएसी ग्राउंड पर पहला डिपो
आगरा मेट्रो के दो कॉरीडोर बनने हैं, पहला कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बनेगा। इसके लिए पीएसी ग्राउंड पर डिपो बनेगा, उन्होंने पीएसी ग्राउंड का निरीक्षण किया।
2022 तक दौडने लगेगी मेट्रो
सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय के सचिव डीएस मिश्रा ने दावा किया है कि दिसंबर 2022 में आगरा में पहले कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच सात किलोमीटर में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा, 2025 तक दोनों कॉरिडोर में मेट्रो चलने लगेगी।
8369 करोड का मेट्रो प्रोजेक्ट, 2 कॉरिडोर बनेंगे
पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 . 40 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी।
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट
दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार