आगरालीक्स ….आगरा में कुछ ही देर में सीएम योगी आदित्यनाथ आ जाएंगे, वे पांच घंटे आगरा में रहेंगे। जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम.
आगरा में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ 11.40 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। वे फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में शमसाबाद और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में आंवलखेड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

ये है सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर विशेष वायुयान से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे.
11 बजकर 40 मिनट पर वह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.
11 बजकर 45 मिनट पर वह विशेष हेलीकॉप्टर द्वारा किरावली के रघुनाथ सिंह महाविद्यालय में बने हेलीपैड के लिए रवाना होंगे.
12 बजकर 5 मिनट पर रघुनाथ सिंह कॉलेज से कार्यक्रम स्थल रामवीर क्रीड़ास्थल किरावली के लिए रवाना होंगे.
12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक यहां प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे
दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर यहां से वह कार द्वारा रघुनाथ सिंह महाविद्यालय के लिए रवाना होंगे. यहां पर दोपहर एक बजकर 15 मिनट से दो बजकर 15 मिनट तक वह प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे.
यहां से वे विशेष हेलीकॉप्टर द्वारा जीआर कास्मिक स्कूल के सामने धमैना रोड आएंगे. यहां वह 3 बजकर 40 मिनट तक प्रभावी मतदाता संवाद करेंगे.
यहां से निकलर वे दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर विशेष हेलीकाूप्टर से आंवलखेड़ा बाजार के पास मैदान पहुंचेंगे.
आंवलखेड़ा में शाम पांच बजे तक सीएम योगी आदित्यनाथ मतदाता संवाद के साथ घर—घर संपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे.
शाम 5 बजे वह खेरिया एयरपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और शाम साढ़े पांच बजे वह विशेष वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.