अलीगढ़लीक्स(चमन शर्मा)… अलीगढ़ में शराब पीने से 7 मौतों के मामले पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हुए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर गृह तथा आबकारी विभाग के बड़े अधिकारियों तलब किया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश,दोषियों पर एनएसए लगेगा। अगर सरकारी ठेके से शराब खरीदी है तो ठेका सीज किया जाएगा ।दोषियों की संपत्ति जब्त कर नीलाम होगी और उससे मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा दिया जाएगा।
शराब पीने वाले जिनकी मौत हुई, वह हैं
1- 65 वर्षीय इस्लामुद्दीन पुत्र बशीर निवासी नई आबादी दादरी( गौतम बुद्ध नगर)
2- 35 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी करसुआ, लोधा
3- 40 वर्षीय महेशपाल पुत्र रमेश चंद्र निवासी करसुआ,लोधा
4- 28 वर्षीय सुनील पुत्र धर्मा निवासी करसुआ, लोधा
5- 34 वर्षीय अवनीश पुत्र अशोक कुमार निवासी दतिया (प्रतापगढ़)
6- 50 वर्षीय लल्लन पुत्र कामेश्वर प्रसाद निवासी समस्तीपुर (बिहार)
7- 45 वर्षीय महेश पुत्र रघुवीर निवासी राम नगला (मथुरा)
जेएन मेडिकल कालेज भेजे गए लोग
1- ओमप्रकाश
2- सोनपाल
3 – पप्पू निवासी करसुआ, लोधा
4- ओम दत्त रावत
5- विजेंद्र प्रकाश रावत
6 – रंजीत निवासी अंडला, खैर