आगरालीक्स..(Agra News 8th June)आगरा रीजन में कैफियत एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, आधा घंटे खडी रही ट्रेन, यात्री सुरक्षित।
आगरा रीजन में टूंडला में कैफियत एक्सप्रेस के कोच से सोमवार देर रात आग की लपटें उठने लगी, इससे कोच में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं।
रेलवे कर्मियों ने आग पर पाया काबू
कोच में आग लगने पर रेलवे कर्मचारी पहुंच गए, उन्होंने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया, कुछ ही देर में आग बुझ गई।
30 मिनट खडी रही ट्रेन
ट्रेन के कोच में आग लगने पर कैफियत एक्सप्रेस को रोक दिया गया, पीछे से आ रही ट्रेनों को भी रोक दिया गया। करीब 30 मिनट तक ट्रेनें खडी रही। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।