आगरालीक्स… आगरा में घने कोहरे के बीच निकली धूप, बर्फीली हवा में छूट रही कंपकंपी। जानें कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में बुधवार को घने कोहरा छाया रहा, कोहरे में विजिबिलिटी शून्य हो गई, लोगों को दिखाई नहीं दे रहा था। आठ बजे के बाद कोहरा कम हुआ और धूप भी दिखाई देने लगी। लेकिन बादलों ने कुछ देर बाद ही सूरज को अपने आगोश में ढक लिया। कुछ देर बाद ही दोबारा धूप निकली।

चल रही बर्फीली हवा
बुधवार को सुबह से ही बर्फीली हवा चल रही है। धूप निकलने के बाद भी सर्दी से कोई राहत नहीं मिली है और बाहर निकलते ही कंपकंपी छूट रही है।
28 जनवरी तक चलेगी बर्फीली हवा
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी बर्फीली हवा चलती रहेगी, 28 जनवरी तक बर्फीली हवा चलेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।
आईएमडी का अनुमान
26-Jan 6.0 14.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
27-Jan 5.0 14.0 Cold Wave
28-Jan 4.0 15.0 Cold Wave
29-Jan 5.0 15.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
30-Jan 6.0 16.0 Fog or Mist
31-Jan 6.0 17.0 Fog or Mist