आगरालीक्स ..आगरा में शीतलहर चल रही है। इसको ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी गौरव दयाल ने कक्षा आठ तक के स्कूली बच्चों की छुट्टी 19 जनवरी तक कर दी है। धूप होने के बावजूद ठंड होने और तापमान में लगातार कमी होने के कारण जिलाधिकारी आगरा द्वाारा यह निर्णय लिया गया। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री था। उत्तर भारत में

कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर में मंगलवार सुबह मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके चलते श्रीनगर-लेह हाईवे पर स्थित जोजिला तथा सोनमर्ग में सुबह बर्फबारी हुई। फिसलन के कारण हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम को अचानक बादल छा गए। इससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 6 और 7 जनवरी को बारिश के आसार हैं।
Leave a comment