आगरालीक्स आगरा के मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में महंगी किताब, कॉपी सप्लाई कर रहे बुक सेलरों पर वाणिज्य कर विभाग ने छापा मारा, शहर के प्रतिष्ठित पांच प्रतिष्ठानों में आय और बिक्री का लेखा जोखा देखा। किताबों की कीमत और बिक्री के अंतर की जांच की जा रही है, यह भी देखा जा रहा है कि मुनाफा कितना हो रहा था।
आगरा के सेंट पीटर्स, सेंट कॉनरेडस, सेंट पैट्रिक्स, सेंट पॉल, सेंट फ्रांसिस सहित अन्य कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कुछ स्कूलों में बुक सप्लायर ने काउंटर लगाकर बैग दिए, बैग की कीमत अधिक होने पर शोर मचने लगा। इसके बाद अभिभावकों को लिस्ट थमा दी गई है, इसमें नर्सरी के बच्चों की कॉपी किताब दो हजार से 3500 हजार रुपये तक है। इसी तरह से अन्य कक्षाओं के बैग की कीमत है। इसे लेकर गुरुवार शाम को एडिशनल कमिश्नर पीके सिंह के निर्देश पर उपायुक्त आलोक कुमार और अनिमेष के नेत्रत्व में संजय प्लेस और बाग पफरजाना में माहेश्वरी बुक शॉप, स्कूल जंक्शन यश स्कूल ड्रेस, श्री देवी पुस्तक भवन, वीनस यूनिपफॉर्म पर छापा मारा।
खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बुक सेलरों का रिकॉर्ड खंगाला, किताब और कॉपी की कीमत के बारे में जानकारी ली। किस स्कूल में किताबों की सप्लाई की है और किस रेट पर यह बेची जा रही हैं। इनकी बिक्री के बारे में भी जानकारी ली गई है। इसके साथ ही स्कूल से भी छात्रों की संख्या के बारे में जानकारी ली जाएगी।
Leave a comment