आगरालीक्स..(Agra News 3rd August) आगरा में सीवर लाइन की देखरेख में लापरवाही पर वीए टेक वबाग कंपनी पर 40 लाख रुपये का जुर्माना और मुकदमा दर्ज करने के आदेश.
आगरा में सीवर लाइन की मरम्मत और देखरेख का काम वीए टेक बवाग कर रही है। बारिश के बाद शहर में सीवर लाइन डालने के बाद सही तरह से मरम्मत न होने पर गडढे हो गए हैं, ये गडढे भरे नहीं गए हैं। इस मामले में सोमवार को कमिश्नर अमित गुप्ता ने नगर निगम, जल निगम और वीए टेक वबाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। गाजियाबाद से बुलाई है टीम
कमिश्नर अमित गुप्ता ने पूछा कि दयालबाग में सडक धंसने से हुआ गडढा क्यों नहीं भरा गया, इस पर कंपनी के अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद से टीम बुलाई है। कई दिन बाद भी गडढा न भरने पर कमिश्नर अमित गुप्ता ने जलकल के महाप्रबंधक आरएस यादव को आदेश दिए हैं कि वीए टेक वबाग कंपनी के मैनेजर सहित कंपनी पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 40 लाख का जुर्माना लगाया जाए।
थाना न्यू आगरा में कंपनी के मैनेजर पर मुकदमा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ठीक से काम न करने पर जलकल के महाप्रबंधक आरएस यादव ने थाना न्यू आगरा में वीए टेक वबाग के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है।