
आगरा के थाना शाहगंज के बाग़ नानक चंद्र क्षेत्र में राकेश और परवीन की आमने सामने परचून की दुकान है। उनमें आपस में मनमुटाव रहता है। गुरुवार दोपहर में राकेश के भाई नरेन्द्र और हरेश में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। वहां पडोसी परवीन के किरायेदार दौलत का बेटा वहां खड़ा था। नरेन्द्र ने दौलत के बेटे को वहां से हटाया तो वो नरेन्द्र को गालियां देने लगा। नरेन्द्र ने उसे रोका तो परवीन के बेटे अशफाक औऱ जाकिर वहां पहुंच गये और आपस में विवाद हो गया। नरेन्द्र की भतीजी पूजा ने बीच बचाव किया तो उन्होंने उसे धक्का मार दिया, उसके पकडे फट गए। पूजा की चीख सुनकर उसके पिता राकेश घर से निकले और दबंगों की इस हरकत का विरोध किया। राकेश ने अपनी बेटी पूजा को दबंगों के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया तो दबंग अशफाक ने राकेश के सीने पर इतना जोरदार वार किया कि वे वहीं गिर गए। परिजन राकेश को लेकर एसएन इमरजेंसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया।
तनाव पर पुलिस फोर्स तैनात
राकेश की पत्नी चन्दा का आरोप है कि अशफाक और जाकिर ने उसकी आंखों के सामने उसके पति राकेश के साथ मार पीट की उसके बाद अशफाक ने उसके पति राकेश के सीने पर चोट मारी जिस से राकेश की जान चली गयी। राकेश की हत्या के बाद बाग नानक चन्द इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका को देखते हुये मौके पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। एसपी सिटी सुशील कुमार का कहना है कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
Leave a comment