आगरालीक्स…(Agra News 5th June) आगरा में कोरोना संक्रमित महिला मरीज के साथ डॉक्टर और कर्मचारिों ने अशोभनीय कृत किया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के मीनाक्षी पैलेस बोदला निवासी शचीच कुमार समाधिया की बेटी श्रुति समाधिया युवा अधिवक्ता थी, कोरोना पॉजिटिव होने पर पांच मई को विम्स रामरघु हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
13 मई की रात को अशोभनीय कृत
शचीच कुमार समाधिया का आरोप है कि 13 मई को उनकी बेटी के साथ हॉस्पिटल में डॉक्टर और स्टाफ ने अशोभनीय कृत किया। बेटी श्रुति ने 14 मई को उसके साथ रात में हॉस्पिटल में हुई घटना की जानकारी उससे मिलने गई छोटी बहन क्रति से की, इसके बाद 15 मई को भाई रिषभ को जानकारी दी। उन्होंने हॉस्पिटल प्रशासन को जानकारी दी, लेकिन आरोपों को सिरे से नकार दिया, इसके बाद साक्ष्य दिए गए तो कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, फुटेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए।
19 मई को हुई मौत, 5 लाख का बिल
आरोप है कि इस घटना के बाद उनकी बेटी की तबीयत बिगडती चली गई और 19 मई को उनकी बेटी श्रुति समाधिया की मौत हो गई। 508771 रुपये का बिल बनाया गया। इस मामले में शचीश कुमार समाधिया ने पीएम, सीएम, डीएम सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।