Tuesday , 17 November 2026
Home आगरा Conflict in Parents association, Member Deepak Sarin expel #agranews
आगराबिगलीक्स

Conflict in Parents association, Member Deepak Sarin expel #agranews

332

आगरालीक्स…(Agra News 6th September). आगरा में लॉकडाउन में स्कूल की फीस के विरोध में आंदोलन कर रही संस्था के सदस्यों में टकराव, सदस्य दीपक सरीन निष्कासित, एक दूसरे पर स्कूल संचालकों से मिलीभगत और पापा बुक बैंक चलाकर घोटाला करने के गंभीर आरोप।

आगरा में मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद हो गए थे। अभिभावकों से लॉकडाउन के दौरान शुल्क मांगा गया, इसमें लैब से लेकर वाहन का शुल्क भी ​था। शुल्क जमा न करने पर छात्रों की आनलाइन क्लास बंद कर दी गईं। इसके विरोध में अभिभावकों को एकजुट करते हुए आवाज उठाने के लिए प्रो​ग्रेसिव एसोसिएशन आफ पैरेंटस पापा संस्था बनाई गई। संस्था ने हेल्प नंबर जारी किया और मिशनरी सहित कान्वेंट स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया।


दीपक सरीन निष्कासित, एक दूसरे पर गंभीर आरोप
पापा संस्था द्वारा रविवार को मिश्रा काम्प्लेक्स में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। संस्थापक सदस्य मनोज शर्मा ने बताया कि संस्थापक सदस्य दीपक सरीन संस्था के अहित में काम कर रहे हैं, स्कूल संचालकों से मिल गए हैं। धन का दुरुपयोग कर रहे हैं, संस्थापकों के अधिकारियों का हनन कर रहे हैं, इसलिए उन्हें संस्था से निष्कासित किया जाता है। इस मामले में दीपक सरीन का मीडिया से कहना है कि संस्था के कुछ सदस्यों ने पपा बुक बैंक चलाकर बडा घोटाला किया है। इसका विरोध करने पर उन्हें निष्कासित कर दिया है, इनकी स्कूलों से भी मिलीभगत है। प्रेसवार्ता में संस्था के संरक्षक व संस्थापक अरुण मिश्रा, प्रवीन सक्सेना, शो​भित जेटली, अमर सिंह सेंगर, दीपक वर्मा, अरुण भाटिया मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Mankameshwar Math Gaushala illuminated with lamps on the Gopashtami

आगरालीक्स…आगरा में मनकामेश्वर मठ की गौशाला दीपों से जगमगाई. गौमाता के चरणों...

आगरा

Agra Weather: Cold winds in Agra have led to an increase in the chill…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाएं चलने से बढ़ी सर्दी. न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री...

आगरा

Agra News: Fire breaks out at Jaishiv Plaza in Agra’s jewellery market, Namak Ki Mandi

आगरालीक्स…आगरा के सराफा बाजार के जयशिव प्लाजा में लगी आग. दुकानदारों में...

बिगलीक्स

Agra News: Former gym trainer murdered in Agra amid a land dispute…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व जिम ट्रेनर की हत्या. जमीन विवाद में भाई और...

error: Content is protected !!