आगरालीक्स…(20 January 2022 Agra News) आगरा के कांग्रेस नेता नजीर अहमद मिले अखिलेश यादव से. इमरान मसूद के साथ आए नजर. सपा ने लिखा—समाजवादी पार्टी का बढ़ता कारवां
आगरा के सीनियर कांग्रेस नेता नजीर अहमद गुरुवार को अखिलेश यादव के साथ एक फोटो में नजर आए हैं. उनके साथ कांग्रेस के बड़े नेता इमरान मसूद भी हैं. आज लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात हुई है. समाजवादी पार्टी के आफिशियल एकाउंट पर इसको लेकर ट्वीट भी किया गया है जिसमें लिखा है कि
समाजवादी पार्टी का बढ़ता कारवां।
कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता श्री इमरान मसूद जी ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी को दिया समर्थन।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांगेस नेता इमरान मसूद ने हाल ही में कांग्रेस को छोड़ सपा में आए थे. इमरान मसूद सहारनपुर के बेहद से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन सपा ने उनको टिकट नहीं दिया. इससे वो नाराज चल रहे थे. फिर खबरें चलीं कि इमरान मसूद बसपा भी जा सकते हैं लेकिन चार पांच दिनों तक अपने समर्थकों के साथ बातचीन करने के बाद वे अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे. इनके साथ आगरा के कांग्रेस नेता नजीर अहमद भी शामिल दिखे.