नईदिल्लीलीक्स…कांग्रेस नेता सोनिया गांधी तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में कराया भर्ती।
हल्के बुखार के लक्षण, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षणों के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में सोनिया गांधी का इलाज चल रहा है। फिलहाल हालत स्थिर है।
काफी व्यस्त चल रही हैं सोनिया गांधी
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी इंडिया गठबंधन के बाद से काफी सक्रिय हैं और नये गठबंधन की बैठकों में लगातार भाग ले रही हैं। बुखार का कारण थकान और अत्याधिक व्यस्तता होना माना जा रहा है।