आगरालीक्स ….आगरा में आज सपा कांग्रेस गठबंधन के साथ प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज करेंगे राहुल गांधी और अखिलेश यादव, साथ में प्रियंका गांधी, 30 किलोमीटर का रोड शो, पूरी डिटेल।
आगरा में आज टेढ़ी बगिया अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कांग्रेस के राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रियंका गांधी शुरू करेंगे। कुछ दूर तक पैदल चलने के बाद रोड शो शुरू हो जाएगा।
यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के बाद सीटों का बंटावारा हो गया है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सपा को 63 और कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। आगरा की फतेहपुरसीकरी के साथ ही मथुरा सीट सहित 17 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारे। वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की न्याय यात्रा 25 फरवरी को आगरा वहुंचेगी। गठबंधन होने के बाद आगरा में न्याय यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के शामिल होंगे।
ढ़ाई घंटे का रोड शो, 30 किलोमीटर की दूरी करेंगे तय
आगरा में 25 फरवरी को राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी का ढ़ाई घंटे का रोड शो होगा। वहीं, न्याय यात्रा के तहत 30 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। वहीं, रोड शो की तैयारी के लिए कांग्रेस के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
ये रहेगा रूट
टेढ़ी बगिया 100 फीट रोड से गाड़ियों में सवार होकर काफिला शाहदरा चुंगी, नुनिहाई, अंबेडकर पुल से होते हुए यमुना किनारा, माल रोड से इटौरा तक पहुंचेगा, यहां से राजस्थान सीमा में प्रवेश कर जाएंगे।
2017 में डीईआई, दयालबाग से शुरू हुआ था रोड शो
इससे पहले 2017 में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने रोड शो किया था।रोड शो 12 किलोमीटर लंबा था और डीईआई दयालबाग से रोड शो शुरू हुआ था। रोड शो का समापन बिजलीघर चैराहे पर हुआ था।