Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Congress state president Rajbabbar demand CBI probe in Sanjali Murder case of Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Congress state president Rajbabbar demand CBI probe in Sanjali Murder case of Agra

184

आगरालीक्स.. आगरा में संजली की मां अनीता फूट फूट कर रो रही है, उसके घर में पानी तक नहीं है, नेता चौखट पर पहुंचकर मदद करने के बजाय पीने के लिए पानी मांग रहे हैं। इससे संजली की मां आहत है, उन्होंने रविवार को एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के सामने कहा कि हत्यारों ने जिस तरह मेरी बेटी को मार डाला उसी तरह उन्हें भी जलाया जाए। पुलिस हत्यारों को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। हत्यारों तक पहुंचने की जगह पुलिस परिवार के लोगों पर ही शक कर रही है। नेता पर नेता आए जा रहे हैं। यहां आकर पानी मांगते हैं। नेतागिरी करते हैं। हम गरीब लोग हैं। कहां से उनकी मांग पूरी करें। हमें नेतागिरी नहीं इंसाफ चाहिए। अगर इंसाफ नहीं मिला तो मैं भूख हड़ताल करूंगी
संजली की मां ने कहा कि पुलिस नहीं पकड रही हत्यारे
अनीता ने कहा कि बेटी के हत्यारों को पकडऩे की जगह पुलिस परिवारवालों पर ही शक कर रही है। हम गरीब लोग हैं, यहां रोज नेता आ रहे हैं। पानी पिलाने की मांग करते हैं तो कभी कुछ और। हम कहां से उनकी मांग पूरी करें। अनीता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ा नहीं गया तो वो भूख हड़ताल करेगी। संजली की मां की बात सुनने के बाद आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों से बंद कमरे में मामले की जांच की जानकारी ली।
एससी आयोग अध्‍यक्ष रामशंकर कठेरिया ने पुलिस अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे कमरे में मौजूद आयोग के अन्‍य सदस्‍यों के सामने कुछ महिलाएं नारेबाजी करने लगीं। संजली की मां अनीता ने सरकार विरोधी नारे लगाने पहले शुरू किये। इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने नारों की आवाज और तेज कर दी। महिलाएं कुर्सी छोड़ो भैंस चरोओ जैसे नारे लगाते हुए विरोध कर रही थीं। पुलिस ने बामुश्किल महिलाओं को शांत कराया।
सीबीआइ जांच की मांग
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर भी पहुंचे। संजली के परिजनों से मिलने के बाद बब्बर ने मामले की सीबीआइ जांच की मांग उठाई। कहा कि प्रदेश की पुलिस भरोसे के काबिल नहीं है इसलिये संजली हत्याकांड की सीबीआइ जांच होनी चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!