Congress ticket confirmed for Vivek from Aligarh and Pradeep from Mathura!
नईदिल्लीलीक्स… (21 june ) । अलीगढ़ से विवेक बंसल, मथुरा से प्रदीप माथुर को टिकट मिलना पक्का है। कांग्रेस ने 50 लोगों के टिकट तय किए हैं।
राजनीतिक गोटियां होने लगीं सेट
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए अभी सात-आठ महीने बाकी हैं, लेकिन यहां राजनीतिक गोटियां सेट की जाने लगी हैं। बीते तीन दशक से ज्यादा प्रदेश की सत्ता से दूर कांग्रेस को सत्ता दिलाने के लिए पार्टी की उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी ने कमान संभाल ली है।
50 से ज्यादा नेताओं की टिकट पक्की
प्रियंका गांधी ने राज्य के 50 से ज्यादा नेताओं को फोन करके कहा कि उनकी टिकट पक्की है। इसलिए अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। कांग्रेस अगस्त तक राज्य की दो सौ सीटों पर अपने प्रत्याशी फाइनल करने जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रत्येक परिक्षेत्र में मीटिंग कर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।
प्रियंका गांधी कर रही नेताओं को फोन
कांग्रेसनेत्री प्रियंका गांधी ने इसी माह के पहले सप्ताह से 50 कांग्रेस नेताओं को फोन कर कहा है कि उनका टिकट पक्का है, वे चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
विवेक कोल सीट से लड़ेंगे
2017 के विधानसभा चुनावों में जीतने वाले 7 में से 5 विधायकों को भी फिर चुनाव मैदान में उतारने का फैसला कर लिया गया है, जिन प्रत्याशियों का टिकट फाइनल किया गया है, उनमें अलीगढ़ की कोल विधानसभा सीट से विवेक बंसल और मथुरा से प्रदीप माथुर के नाम शामिल हैं।