आगरालीक्स.. आगरा में बिजली बिल माफ कराने के लिए टोरंट कार्यालय पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झडप में गंभीर धाराओं में मुकदमा, कांग्रेसियों पर महिला पुलिसकर्मियों संग छेडछाड, धक्कामुक्की, मारपीट करते हुए आश्लीलता पूर्वक नेमप्लेट व बैच नोच लेने के आरोप में मुकदमा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित सहित आठ कांग्रेसियों को मुकदमे में नामजद किया गया है।

आगरा में मंगलवार को लॉक डाउन के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता स्पीड कलर लैब संजय प्लेस पर पहुंचे, यहां से पैदल मार्च करते हुए टोरंट कार्यालय पहुंच गए। बिजली बिल माफ करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोरंट कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई, पुलिस और कांग्रेसियों पर झडप हुई, कांग्रेसियों का आरोप है कि पुलिस लाठी मारते हुए खींचकर हरीपर्वत थाना ले गई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित के कपडे फट गए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित आठ नामजदों को भेजा जेल
इस मामले में हरीपर्वत थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित, यशपाल चाहर, बिलाल अहमद, मथुरा प्रसाद, चंद्रमोहन पाराशर, अनुज शर्मा, मनीष धाकड, विष्णु शर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।