आगरालीक्स….अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संपूर्ण सत्य की जीत, इसमें हर किसी का योगदान. आगरा में बोले संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले.
पीएल पैलेस में हुई गोष्ठी
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधी समर्पण को लेकर बुधवार को आगरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले द्वारा आगरा के प्रबुद्धजन व व्यापारियों के साथ ही विचार गोष्ठी होटल पीएल पैलेस संजय प्लेस आगरा पर की गई. गोष्ठी का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प माला अर्पित के साथ प्रारंभ हुई. उसके उपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले द्वारा कहा गया कि राम जन जन के हैं. पहले हम कहते थे कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और आप हमारे कार्यकर्ताओं हिंदू समाज व संत समाज के अथक प्रयासों से आज हम कह रहे हैं राम लला हम आ रहे हैं मंदिर वही बना रहे हैं. इस प्रतिज्ञा के साथ संपूर्ण हिंदू समाज श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र में अपना निधि समर्पण के लिए तत्पर है।
राम जनमानस के हैं कण-कण में शंकर है, बूंद-बूंद में गंगाजल है। बच्चा बच्चा राम का है जन्म भूमि के काम का है वह आज सार्थक होने जा रहा है। उसी का फल आज हम लोगों को मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को कार्यक्रम का वातावरण बनाना होगा देश की सर्वोच्च अदालत में पांच जजों की सब समिति के साथ निर्णय लिया कि भगवान राम का भव्य मंदिर उसी स्थान पर निर्मित होना चाहिए यह संपूर्ण सत्य की जीत है। जिस प्रकार भगवान श्रीराम को श्रीलंका जाने पर पुल बनाने में एक छोटी सी गिलहरी का योगदान रहा। उसी प्रकार से हम सभी का योगदान इस मंदिर निर्माण में होना चाहिए।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान मंच पर दत्तात्रेय होसबोले, भवेंद्र, विजय गोयल, समिति के उपाध्यक्ष पूरन डावर, महापौर नवीन जैन, उपस्थित थे। प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला जी, अशोक कुलश्रेष्ठ, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, सुनील सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री चैधरी उदयभान सिंह, राज्यमंत्री डॉ जी एस धर्मेश, एसपी सिंह बघेल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रानी पक्षालिका सिंह, हेमलता दिवाकर, उद्योगपति पूरन डावर, एके सिंह, बसंत गुप्ता डीजीसी, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल (डीएलए), कपिल मित्तल, शांति स्वरूप गोयल, गोपाल गुप्ता (गुप्ता ओवरसीज), राधा बल्लभ अग्रवाल, संजय गोयल, रजत अस्थाना, सरजू बंसल, मनमोहन निरंकारी, प्रमेंद्र जैन, सुमित उपाध्याय, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.