आगरालीक्स ….(Agra News 29th June)आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, हादसे में पांच की मौत, छह घायल।
आगरा में मंगलवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फीरोजाबाद क्षेत्र में स्लीपर कोच प्राइवेट बस में पीछे से टेंकर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घालयों को अस्पताल पहुंचा। हादसे में पांच की मौत हो गई। मृतकों के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
एक्सप्रेस पर खराब हो गई थी बस, पीछे से मारी टक्कर
सोमवार रात को जयपुर से स्लीपर कोच बस बिहार के लिए रवाना हुई। बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर फीरोजाबाद क्षेत्र में खराब हो गई। ड्राइवर और यात्री नीचे उतर आए और बस में क्या खराबी हुई है यह चेक करने लगे। इसी दौरान टेंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक के साथ ही बस से बिहार जा रहे दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कंटेनर चालक और उसमें बैठे एक यात्री की भी मौत हो गई।