Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Continuous rain causes water logging in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Continuous rain causes water logging in Agra

आगरा में लगातार बारिश से जलभराव, 19 अगस्त तक होती रहेगी बारिश
आगरालीक्स …आगरा में लगातार बारिश से सूरसदन से लेकर शहर की पॉश कॉलोनी और ​बस्तियों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त को बारिश की संभावना व्यक्त की है। सुबह से लेकर शाम तक हुई बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।
बुधवार सुबह से ही घने बादल छाए रहे और 11 बजे से बारिश शुरू हो गई, शहर के साथ ही देहात में भी जमकर बारिश हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश बंद हुई लेकिन शाम चार बजे के बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई, इस बार तेज बारिश हुई और आठ बजे तक बूंदाबांदी होती रही। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31 4 डिग्री दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान 25 8 डिग्री रहा।
शहर और देहात में जलभराव
लगातार बारिश से शहर से लेकर देहात में जलभराव हो गया, सूरसदन से लेकर चर्च रोड पर पानी भर गया, खेरिया मोड से लेकर दयालबाग सहित शहर के पॉश इलाके में भी जलभराव हुआ। दयालबाग की तुलसी बाग कॉलोनी में भी जलभराव हो गया।


19 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक बारिश की संभावना व्यक्त की है, 16 अगस्त को भी बारिश हो सकती है।
600 एमएम हो चुकी है बारिश
आगरा में बुधवार रात दो बजे से बारिश हो रही है, गुरुवार सुबह छह बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी होने लगी, दोपहर में कुछ देर के लिए मौसम खुला, इसके बाद गुरुवार रात से दोबारा बारिश होने लगी है। शुक्रवार सुबह से तेज बारिश होने लगी है। गुरुवार को 135 एमएम बारिश हुई है। शुक्रवार को बारिश तेज है, इससे सडकों और कॉलोनी में जलभराव होने लगा है। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक आईएमडी के अनुसार 63 एमएम बारिश हुई है। इस तरह आगरा में 48 घंटे में 178 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना व्यक्त की है। आगरा में जुलाई में 600 एमएम बारिश हो चुकी है।

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

error: Content is protected !!