आगरालीक्स… सिगरेट पीने वाली युवतियां यौन संबंध बनाने पर प्रिंग्नेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोलियां ले रही हैं तो घातक हो सका है। इससे ब्लाक क्लॉट की आशंका है। आज गर्भनिरोधक दिवस है इसे भी जान लें।
एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की डॉ. पूनम यादव का कहना है कि महिलाएं धूम्रपान करती हैं और ऐसी गर्भनिरोधक गोलियां ले रही हैं जिनमें एस्ट्रोजन है उन महिलाओं में ब्लड क्लाटिंग यानी खून का थक्का जमने की आशंका रहती है। कई बार यह घातक हो सकता है इसलिए धुम्रपान नहीं करना चाहिए।
माहवारी भी रहते हैं कंट्रोल
एसएन की स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा सिंह का कहना है कि कंबाइंड पिल्स जैसे माला एन खाने से गर्भनिरोधक के साथ माहवारी को नियमित करने में मदद होती है। माहवारी के दौरान होने वाली अत्यधिक ब्लीडिंग कम करने के साथ ओवरी के कैंसर की आशंका भी कम हो जाती है।
अनचाही प्रिग्नेंसी से बचाती है गर्भनिरोधक गोलियां
एसएन की डॉ. रुचिका गर्ग ने अवगत कराया कीगर्भ निरोधक के इस्तेमाल से बच्चों में अंतर रखा जा सकता है एवम अनचाही प्रेगनेंसी से बचने से ,बेवजह अबॉर्शन नही करना पड़ता।बार बार अबॉर्शन पिल्स लेने के अलग खतरे हैं जैसे इन्फेक्शन होना,खून की कमी होना।