नईदिल्लीलीक्स… राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला और गरमाया। आदिवासियों ने जाम लगाकर ममता बनर्जी की मंत्री की गाड़ी रोकी। प्रदर्शन।
आदिवासियों ने ममता की मंत्री की कार रोकी, प्रदर्शन
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी की विवादित टिप्पणी से आक्रोश व्याप्त है। पश्चिम बंगाल के खटड़ा, बांकड में आज आदिवासी समाज के लोगों ने सड़क जामकर दी। इस दौरान पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की मंत्री ज्योत्सना मंडी की कार को रोकर प्रदर्शन भी किया।
भाजपा दर्ज करा रही है जगह-जगह मुकदमे
भाजपा अखिल गिरी के खिलाफ जगह-जगह मुकदमे दर्ज करा रही है। रविवार सुबह भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने दिल्ली के नार्थ एवेन्यू पुलिस थाने में अखिल गिरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कांग्रेस ने भी की टीएमसी मंत्री के बयान की निंदा
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी के अखिल गिरी के बयान की निंदा की है। उन्होंने टीएमसी को सबक सिखाने के लिए राज्य में सत्ता परिवर्तन को ही एक तरीका बताया है।