आगरालीक्स..(Agra News 27th July). आगरा में सत्संगियों पर मुकदमा, पांच नामजद, 15 -20 अज्ञात, विवादित रास्ते में दस्तावेज दिखाने नहीं पहुंचे सत्संगी, एसडीएम ने जारी किया नोटिस।
आगरा के मौजा जगनपुर दयालबाग में गाटा संख्या 335 में सरकारी रिकॉर्ड में 0 460 हेक्टेयर भूमि है। थाना दिवस में शिकायत आई कि सरकारी जमीन पर दीवार लगा दी गई है, इस शिकायत पर एसडीएम लक्ष्मी एन ने तहसीलदार और फोर्स के साथ दीवार को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन और सत्संगियों में जमकर विवाद हुआ, रात में ही सत्संगियों ने दीवार बना दी।
सत्संगियों पर थाना न्यू आगरा में मुकदमा
इस मामले में थाना न्यू आगरा में तहसीलदार ने मुकदमा दर्ज कराया है। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि पंकज सेठिया, जीपी सक्सेना, चरनप्रीत, प्रेम कुमार और दिलीप शाह को नामजद किया गया है, 15 20 अज्ञात हैं।
नोटिस किया जारी
इस मामले में सत्संगियों को सोमवार को सदर तहसील में दस्तावेज दिखाने के लिए बुलाया था लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन सिंह ने मीडिया को बताया कि नोटिस जारी किया गया है, नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।