आगरालीक्स… आगरा के एक बडे कान्वेंट स्कूल के छात्रों का कोल्ड ड्रिंक चोरी करते हुए दुकानदार ने वीडियो बना लिया, इस वीडियो को यूटयूब पर डालते ही हंगामा खडा हो गया। स्कूल में छात्रों से साथी बच्चे चोर कहने लगे, छात्रों के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, इसके बाद दुकानदार ने यूटयूब से वीडियो डिलीट कर दिया।
आगरा के एक बडे कान्वेंट स्कूल के छठवीं के तीन छात्र छुटटी के बाद दुकान पर पहुंचे, यहां उन्होंने तीन कोल्ड ड्रिंक ली और अपने बैग में रख ली, जब छात्र कोल्ड ड्रिंक निकाल रहे थे, उस दौरान दुकानदार ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। छात्र पैसे दिए बिना ही कोल्ड ड्रिक चोरी कर चले गए।
यूटयूब पर डाला वीडियो
दुकानदार ने छात्रों का वीडियो यूटयूब पर डाल दिया, यूटयूब पर वीडियो अपलोड करते हुए उस पर कमेंट आने लगे। दुकान से कोल्ड ड्रिंक चोरी करने वाले छात्रों को उनके साथी छात्रों ने पहचान लिया। स्कूल में कोल्ड ड्रिंक चोरी करने वाले छात्रों को साथी छात्र चोर कहने लगे, इससे छात्र तनाव में आ गए।
परिजनों ने कोल्ड ड्रिंक के दिए पैसे
छात्रों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, इससे दुकान का पता चल गया, परिजनों ने दुकानदार को कोल्ड ड्रिंक के पैसे दे दिए। पुलिस की हिदायत पर दुकानदार ने यूटयूब से वीडियो को हटा दिया है।