आगरालीक्स… आगरा वासियों की शांतिपूर्वक होली मनवाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने होली मनाई, महिला एएसपी ने ढोल नगाडों पर डांस किया, पुलिस कर्मियों ने गुलाल और रंग उडाया, पुलिस अधिकारियों ने भी जमकर ठुमके लगाए।
शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों की होली हुई, एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके बाद ढोल नगाडे और हाई पिच म्युजिक पर पुलिस अधिकारियों ने डांस किया।
डांस के साथ उडा गुलाल
सीओ हरीपर्वत महिला एएसपी रवीना त्यागी से पुलिस अधिकारियों ने डांस करने का आग्रह किया, इस पर वे डांस करने के लिए तैयार हो गईं। ढोल नगाडों पर उन्होंने डांस किया। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी भी होली की मस्ती में डांस करते रहे, एक दूसरे पर खूब गुलाल और रंग उडाया।
सिपाहियों ने भी किया डांस
अधिकारियों के साथ ही सीओ और जिले भर के सिपाहियों ने भी डांस किया, पुलिस लाइन में मनाई गई होली में अलग अलग रंग दिखाई दिए। पुलिस अधिकारी और सिपाही हाई पिच म्युजिक गानों पर जमकर थिरके।