
इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ0 अमित चतुर्वेदी ने कहा कि इग्नू लोकतांत्रिक विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। इसकी अध्ययन सामग्री एवं परामर्श कक्षाएं विद्यार्थी ऐसा सहायता विश्व के किसी भी अन्य विश्वविद्यालय से बेहतर एवं उच्चकोटि की है।समन्वयक इग्नू की आधारशिला हैं। समन्वयक एक ऐसी कड़ी हैं जो विश्वविद्यालय एवं समाज के मध्य एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों को दूरदराज के क्षेत्रो ंमें इग्नू की शिक्षा को पहुँचाते हैं। इग्नू के समन्वयक एव ंकार्यक्रम प्रभारी देश के विभिन्न पदों पर सुशोभित हो रहे हैं, प्रशासनिक तबके को भी इग्नू से जोड़कर उनकी कार्य कुशलता एवं ज्ञानवर्धन हेतु प्रेरित कर रहे हैं।
डाॅ0 भानु प्रताप सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि इग्नू में जनवरी 2017 सत्र में मास्टर, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म सभी अध्ययन केन्द्रों पर उपलब्ध हैं जिसकी अन्तिम तिथि बिना विलम्ब शुल्क के 17 अगस्त, 2016 तथा विलम्ब शुल्क सहित 30 अगस्त है।डाॅ0 मलिक रासिद फैसल सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि शैक्षिक परामर्शदाता दूरस्थ शिक्षा में छा़त्र और विश्वविद्यालय के मध्य की कड़ी हैंै, जोकि छा़त्रों की शैक्षणिक, व्यक्तिगत एवं प्रशासनिक समस्याओं का निदान करती हैं। डाॅ0 खुशनुदा नीलोफर, सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने विद्यार्थियों के सत्रीय कार्यों पर विचार-विमर्श किया। अवधेश कुमार पाण्डेय, सहायक कुलसचिव ने वित्त एवं लेखा के बारे में विस्तृत रूप से दिशा निर्देश दिये और विभिन्न प्रकार के वित्त एवं लेखा विभाग से सम्बन्धित प्रारूपों पर वार्ता की।
आगरा संेट जाॅंस काॅलेज आगरा अध्ययन केन्द्र के पूर्व समन्वयक डाॅ0 पी0एन0 अस्थाना को इग्नू में उनके कार्यो के लिए सम्मानित किया गया । विचार गोष्ठी में समन्वयक डाॅ0 हेमन्त कुलश्रेष्ठ, प्रो0 इकबाल परवेज डाॅ0 संजीव राजन, डाॅ0 बबिता अग्रवाल, डाॅ0 प्रीती वर्मा, डाॅ0 प्रदीप कुमार, डाॅ0 गोविंद कुमार, आर0के0 शर्मा, डाॅ0 बी0एस0 यादव,, डाॅ0 बी0के0 सिंह, डाॅ0 ए0बी0 लाल, असहर तौसीफ, डाॅ0 ए0के0 पाण्डेय, डाॅ0 ए0के0 रूस्तगी, डाॅ0 दिलदार हुसैन, गुफरान अहमद आदि समन्वयक उपस्थित रहे।
Leave a comment